Posts

Showing posts with the label मन एक मध्यम है

सत्य की खोज

सत्य की खोज  “जिसने मन को जीत लिया है, उसके लिए मन सबसे अच्छा मित्र है ; लेकिन  जो ऐसा करने में विफल रहा है, उसके लिए उसका मन सबसे बड़ा दुश्मन बना रहता है " निम्न लिखित चार विशेषताओं के कारण अनियंत्रित मन व्यक्ति के जीवन को अस्त-व्यस्त करने की क्षमता रखता है 1. यह पसंद और नापसंद से भरा है 2. इसमें अतीत या भविष्य में फिसलने की प्रवृत्ति है 3. यह अंतहीन इच्छाएं उत्पन्न करता है 4. यह वस्तुओं और प्राणियों के प्रति लगाव विकसित करता है। ज्यादातर लोग मन के कारण या तो अपने भूत काल से जुड़े रहते हैं या भविष्य की कल्पनाओं में डूबे रहते हैं , फलस्वरूप उनका आज उनके जीवन का अंग नही बन पाता और वर्तमान के आनंद से वंचित रह जाते हैं ।  हमारी पूरी जीवन शैली एक धोखा है, जो हमें किसी चीज के लिए तैयार करने के लिए बनाई गई है लेकिन वह चीज कभी आती नहीं है। हम अपना जीवन किसी चीज़ के पीछे भागते हुए बिताते हैं लेकिन हम नहीं जानते कि वह चीज़ क्या है?  गोदी के अपनें बच्चे के मनोविज्ञान को ध्यान से समझना ; खिलौने की दुकान पर वह एक के बाद एक सभीं खिलौनों को देखना और छूना चाहता है लेकिन पल भर के लिए फिर उन सबकी